- टीईटी नियम, पदोन्नति और शिक्षक नीति के विरोध में मुंबई में होगा प्रदर्शन

Image Source:(Internet)
मुंबई: महाराष्ट्र में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने 9 जुलाई को राज्यव्यापी सामूहिक अवकाश आंदोलन का आह्वान किया है। शिक्षकों का कहना है कि टीईटी (Teacher Eligibility Test) से जुड़े नियमों, पदोन्नति में आ रही बाधाओं तथा शिक्षक संबंधी नीतियों के कारण उनके बीच असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इन मांगों को लेकर शिक्षक 9 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और मुंबई में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान शिक्षकों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।
कई शिक्षक संगठनों ने किया आंदोलन का समर्थन
इस राज्यव्यापी आंदोलन को महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति, शिक्षक संगठन समन्वय समिति, महाराष्ट्र राज्य टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कृती समिति, निजी विद्यालय शिक्षक संगठन तथा मुख्याध्यापक संघ सहित कई संगठनों का समर्थन प्राप्त है। सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से राज्यभर के शिक्षकों से 9 जुलाई के आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। शिक्षकों का कहना है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।