Image Source:(Internet)
नागपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–तिरुच्चिरापल्ली–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01927 कानपुर सेंट्रल–तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल 17 एवं 24 जून 2026 (बुधवार) को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी।
यह ट्रेन मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत बल्लारशाह, चंद्रपुर और नागपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। नागपुर स्टेशन पर यह ट्रेन रात 11:35 बजे पहुंचेगी तथा 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01928 तिरुच्चिरापल्ली–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 20 एवं 27 जून 2026 (शनिवार) को तिरुचिरापल्ली से रवाना होगी। नागपुर मंडल में यह ट्रेन बल्लारशाह, चंद्रपुर और नागपुर स्टेशनों पर रुकेगी। नागपुर स्टेशन पर इसका आगमन सुबह 9:15 बजे तथा प्रस्थान 9:20 बजे निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले आधिकारिक रेलवे माध्यमों से विस्तृत समय-सारणी एवं आरक्षण स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।