6 मिलियन स्टाइल्स के साथ फैशन और लाइफस्टाइल बाजार को मिलेगा नया विस्तार

Image Source:(Internet)
एबी न्यूज़ नेटवर्क। भारत के प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित “एंड ऑफ रीजन सेल” (EORS) के 24वें संस्करण की घोषणा कर दी है। यह सेल 29 मई से शुरू होगी, जबकि वीआईपी ग्राहकों के लिए इसकी शुरुआती पहुंच पहले ही लाइव हो चुकी है। इस बार EORS में 6 मिलियन से अधिक स्टाइल्स उपलब्ध होंगे, जो देशभर के ग्राहकों को फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल की विशाल रेंज प्रदान करेंगे। कंपनी का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए भारत के ई-लाइफस्टाइल इकोसिस्टम को मजबूत करना और उभरते ब्रांड्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
15 हजार उभरते ब्रांड्स को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर अवसर
इस बार EORS में 15,000 से अधिक उभरते ब्रांड्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें करीब 5,000 ब्रांड्स पहली बार इस मेगा सेल का हिस्सा बनेंगे। इन ब्रांड्स को मिंत्रा के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, क्रिएटर इकोसिस्टम और देशव्यापी पहुंच का लाभ मिलेगा। यह ब्रांड्स लगभग 13 लाख स्टाइल्स पेश करेंगे, जिनमें परिधान, फुटवियर, एक्सेसरीज़ और अन्य लाइफस्टाइल उत्पाद शामिल हैं। मिंत्रा ने इन ब्रांड्स के लिए एडवांस सर्च और शॉपिंग इनसाइट्स, ट्रेंड एनालिसिस, आसान परफॉर्मेंस डैशबोर्ड और समर्पित सपोर्ट टीम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, ताकि छोटे और उभरते ब्रांड्स भी बड़े स्तर पर ग्राहकों तक पहुंच बना सकें।
फैशन, ब्यूटी और Gen-Z ट्रेंड्स का बड़ा कलेक्शन
इस संस्करण में ग्राहकों को पुरुषों के कैजुअल वियर, महिलाओं के एथनिक और वेस्टर्न वियर, स्पोर्ट्स फुटवियर, एक्सेसरीज़ और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज देखने को मिलेगी। लेवीज़, नाइकी, एडिडास, एच एंड एम, मैंगो, लोरियल, लैक्मे, लिबास, डेकाथलॉन, प्यूमा, यूएस पोलो, न्यू बैलेंस और रेयर रैबिट जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स से इस बार अधिक मांग की उम्मीद है। वहीं ब्यूटी और पर्सनल केयर श्रेणी में 2.25 लाख से अधिक स्टाइल्स उपलब्ध होंगे, जिनमें मेकअप, स्किनकेयर, हेयरकेयर और के-ब्यूटी उत्पाद शामिल हैं। MAC, Bobbi Brown, The Ordinary, Beauty of Joseon, Medicube और Foxtale जैसे ब्रांड्स भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मिंत्रा का AI आधारित “स्किन एनालाइज़र” और “वर्चुअल ट्राय-ऑन” फीचर ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार सही उत्पाद चुनने में मदद करेगा।
100 से ज्यादा नए ब्रांड्स की एंट्री, Gen-Z फैशन पर खास फोकस
EORS के इस संस्करण में 100 से अधिक नए ब्रांड्स लॉन्च किए जा रहे हैं। इनमें Kate Spade, Bardot, Longchamp, ELF Beauty, Juicy Couture, Saucony, Anta और Official FIFA Jerseys जैसे नाम शामिल हैं। वहीं भारत में बने D2C ब्रांड्स को बढ़ावा देने के लिए मिंत्रा का “Rising Stars” प्रोग्राम भी नए लॉन्च लेकर आ रहा है। दूसरी ओर, Gen-Z ग्राहकों के लिए मिंत्रा का FWD प्लेटफॉर्म 7 लाख से अधिक ट्रेंड-फर्स्ट स्टाइल्स पेश करेगा। इसमें SZN, Freakins, Bonkers Corner, Lulu & Sky और KPOP जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स शामिल होंगे। सोशल कॉमर्स को मजबूत बनाने के लिए मिंत्रा अपने 60 लाख से अधिक “शॉपर क्रिएटर्स” और 1.2 करोड़ कंटेंट पीसेज़ का उपयोग करेगा, जहां इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स ग्राहकों को नए फैशन ट्रेंड्स और स्टाइलिंग आइडियाज से जोड़ेंगे।
आकर्षक ऑफर्स और 30 मिनट डिलीवरी की सुविधा
मिंत्रा इंसाइडर सदस्य केवल 9 रुपये में EORS की वीआईपी एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अन्य ग्राहक 19 रुपये में यह सुविधा ले सकते हैं। ग्राहकों को प्रीपेड ऑर्डर्स पर अतिरिक्त छूट, बैंक ऑफर्स, EMI विकल्प और विशेष डील्स का लाभ मिलेगा। HDFC बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट और Flipkart Axis तथा SBI कार्ड पर अतिरिक्त बचत भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा “Treasure Hunt”, “Brand of the Day”, “Midnight Steal” और “VIP Deals” जैसे इंटरैक्टिव फॉर्मेट्स भी ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। वहीं मिंत्रा की हाइपर-स्पीड डिलीवरी सेवा “M-Now” देश के 11 शहरों में ग्राहकों को 30 मिनट से शुरू होने वाली तेज डिलीवरी सुविधा देगी। यह सेवा 90 से अधिक डार्क स्टोर्स के माध्यम से संचालित होगी और खासतौर पर शादी, यात्रा और आखिरी समय की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। मिंत्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रेवेन्यू एवं कैटेगरी प्रमुख रितेश मिश्रा ने कहा कि EORS अब केवल सेल नहीं बल्कि भारत के फैशन और लाइफस्टाइल इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा ग्रोथ प्लेटफॉर्म बन चुका है, जो रोजगार, आय और डिजिटल कॉमर्स के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।