Budget 2026 : भारत के ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर को नई रफ्तार! EaseMyTrip के CEO रिकांत पिट्टी

01 Feb 2026 15:29:28
- पर्यटन को मिला रणनीतिक उद्योग का दर्जा

Rikant Pitti Image Source:(Internet) 
एबी न्यूज़ नेटवर्क।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट (Budget) 2026-27 को भारत के ट्रैवल और टूरिज़्म सेक्टर के लिए मील का पत्थर बताते हुए EaseMyTrip के CEO और को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट संकेत देता है कि सरकार अब पर्यटन को केवल एक सेवा उद्योग नहीं, बल्कि देश की आर्थिक वृद्धि का एक रणनीतिक इंजन मान रही है। बजट में शामिल दूरदर्शी उपाय रोजगार सृजन, क्षेत्रीय विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाले हैं। पिट्टी के अनुसार, यह बजट ट्रैवल इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस आधार तैयार करता है, जिससे देश के दूरदराज क्षेत्रों तक विकास की धारा पहुंचेगी।
 
TCS में कटौती और कनेक्टिविटी से बढ़ेगा ट्रैवल
रिकांत पिट्टी ने कहा कि बजट की सबसे प्रभावशाली घोषणाओं में से एक है विदेशी टूर पैकेज पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) को घटाकर फ्लैट 2 प्रतिशत करना। इससे यात्रियों पर पड़ने वाला शुरुआती वित्तीय बोझ कम होगा, जिससे आउटबाउंड ट्रैवल को बढ़ावा मिलेगा और मांग में तेजी आएगी। साथ ही, बजट में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया गया है। नए एयर रूट्स, सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, इनलैंड वॉटरवे का विस्तार और सी-प्लेन ऑपरेशंस के लिए प्रोत्साहन जैसी घोषणाएं भारत के दूरस्थ और सुंदर पर्यटन स्थलों को सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं। इससे घरेलू पर्यटन के साथ-साथ भारत की वैश्विक पर्यटन छवि भी मजबूत होगी।
 
डेस्टिनेशन डेवलपमेंट, मेडिकल टूरिज्म और स्किलिंग पर फोकस
EaseMyTrip के को-फाउंडर ने बजट में डेस्टिनेशन डेवलपमेंट को लेकर सरकार की सोच की भी सराहना की। हेरिटेज साइट्स, आध्यात्मिक और बौद्ध सर्किट, ईको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और 15 पुरातात्विक स्थलों को वर्ल्ड-क्लास डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना आधुनिक यात्रियों की बदलती पसंद को दर्शाती है। इसके अलावा, मेडिकल टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब और हॉस्पिटैलिटी स्किल डेवलपमेंट पर दिया गया जोर भारत को वैश्विक मेडिकल ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा। पिट्टी ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, टूरिस्ट गाइड्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम और मेडिकल टूरिज्म हब जैसी पहलें पर्यटन क्षेत्र में प्रोफेशनलिज्म और गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। उन्होंने बजट को “ट्रैवल रेनेसां'' का रोडमैप बताते हुए कहा कि यह उद्योग और यात्रियों दोनों को बड़े सपने देखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Powered By Sangraha 9.0