- सनसेट के बीच बिजनेसमैन यश ने किया प्रपोज, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
- रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

Image Source:(Internet)
एबी न्यूज़ नेटवर्क। मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करते हुए बिजनेसमैन यश भानुशाली से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा कर प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। तस्वीरों में सनसेट के खूबसूरत नजारे के बीच यश उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके के लिए फूलों से सजावट की गई थी और वहां ‘विल यू मैरी मी?’ का डिस्प्ले भी लगाया गया था। ध्वनि ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए मंगेतर को ‘कपकेक फॉर लाइफ’ कहकर अपने प्यार का इजहार किया। उनकी इन रोमांटिक तस्वीरों पर प्रशंसकों, दोस्तों और मनोरंजन जगत की हस्तियों ने बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।
‘वास्ते’ से मिली ध्वनि को पहचान
ध्वनि भानुशाली के मंगेतर यश भानुशाली एस्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमी हैं। वे भारतीय एस्पोर्ट्स संगठन ‘ओरंगुटान’ के संस्थापक हैं। वहीं, ध्वनि ने अपनी सुरीली आवाज से कम उम्र में ही संगीत जगत में खास पहचान बनाई है। उन्हें देशभर में लोकप्रियता ‘वास्ते’ गाने से मिली थी। इसके अलावा ‘दिलबर’, ‘ले जा रे’ और ‘दुनिया’ जैसे गानों ने भी उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। अपनी आवाज और संगीत के अलग अंदाज के कारण ध्वनि आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की प्रमुख युवा गायिकाओं में शामिल हैं। सगाई की घोषणा के बाद उनके प्रशंसक अब इस जोड़ी की शादी को लेकर उत्सुक हैं।