बारामती अजित पवार विमान हादसा: अनुभवी पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक की दर्दनाक मौत

28 Jan 2026 21:10:53
 
pilot
 Image Source:(Internet)
पुणे/बारामती :
बारामती एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह हुए भीषण विमान हादसे में उप-मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ चार्टर्ड लियरजेट-45 को उड़ा रहे पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक की भी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब मुंबई से रवाना हुआ विमान रनवे-11 के थ्रेशहोल्ड के पास लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। सुबह करीब 8.44 बजे विमान ने नियंत्रण खो दिया, रनवे से टकराया और तुरंत उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची आपातकालीन टीमों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन विमान में सवार सभी लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे ने एविएशन जगत को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
 
16,500 घंटे का अनुभव रखने वाले थे सुमित कपूर
पायलट इन कमांड सुमित कपूर एक अत्यंत अनुभवी और भरोसेमंद एविएटर माने जाते थे। अधिकारियों के अनुसार, उनके पास 16,500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था, जो किसी भी पायलट के करियर में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने लंबे समय तक चार्टर्ड और आधिकारिक उड़ानों में सेवाएं दी थी और लियरजेट-45 जैसे मिड-साइज बिजनेस जेट को उड़ाने का उन्हें व्यापक अनुभव था। लियरजेट-45 अपनी उन्नत एवियोनिक्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ऐसे अनुभवी पायलट के बावजूद हादसे का शिकार होना कई सवाल खड़े कर रहा है, जिनकी जांच अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) कर रहा है।
Powered By Sangraha 9.0