Image Source:(Internet)
एबी न्यूज़ नेटवर्क।
राजगीरा (Rajgira) आटा नवरात्रि के उपवास में खासा लोकप्रिय है। इससे बने पराठे घी में सेंककर खाने पर न सिर्फ स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि पेट भरने वाले भी होते हैं। राजगीरे में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। राजगीरे के पराठे को आलू की सब्जी, दही या चटनी के साथ खाया जा सकता है। इसकी सुगंध और कुरकुरापन उपवास की थाली को खास बना देता है।
बनाने की विधि
राजगीरा आटा में उबले आलू मैश कर मिलाएं। सेंधा नमक और हरी मिर्च डालें। आटा बेलकर पराठे बनाएं और तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंकें।