नितिन गडकरी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित

    01-Aug-2025
Total Views |
 
Nitin Gadkari
 (Image Source-Internet)
पुणे।
एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री चंद्रकांत पाटिल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
 
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया हो और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के आदर्शों को जीवित रखा हो। नितिन गडकरी को यह सम्मान उनकी राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका, दूरदर्शी नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का प्रेरणास्रोत बताया।