अब वलसाड में भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, दक्षिण गुजरात के यात्रियों को राहत

24 Jul 2025 14:34:20

Vande Bharat Express
 (Image Source-Internet)
एबी न्यूज़ नेटवर्क।
बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को वलसाड स्टेशन पर अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। यह बदलाव दक्षिण गुजरात के यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 जुलाई से ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर कैपिटल–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड स्टेशन पर शाम 5:51 बजे पहुंचेगी और 5:53 बजे रवाना होगी। इसके चलते ट्रेन अब गांधीनगर से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी, जो पहले 2:05 बजे निर्धारित था।
 
समय-सारणी में बदलाव, प्रमुख स्टेशनों पर असर
वलसाड में नया ठहराव जोड़ने के कारण ट्रेन की समय-सारणी में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, आणंद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नए समयानुसार पहुंचेगी। इसी तरह 28 जुलाई से ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस भी वलसाड में सुबह 8:19 बजे रुकेगी और 8:21 बजे रवाना होगी। रेलवे के इस कदम से क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा और अधिक सुविधाजनक होगी।
Powered By Sangraha 9.0