यूनिवर्सिटी कैंपस-अमरावती रोड फ्लाईओवर 31 जुलाई तक होगा तैयार

13 Jun 2025 16:37:27
 
Amravati Road Flyover
 (Image Source-Internet)
नागपुर।
यूनिवर्सिटी कैंपस (University Campus) को आरटीओ से जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर अब 31 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार, इस परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। फिलहाल एक नाले पर नया पुल और आरटीओ से बोले पेट्रोल पंप तक कंक्रीट रोड का काम प्रगति पर है।
 
2023 में पूरा होना था प्रोजेक्ट, अब हुई देरी
यह फ्लाईओवर परियोजना मई 2021 में शुरू की गई थी और इसे 2023 में पूरा किया जाना था। लेकिन विभिन्न कारणों से हुई देरी के चलते समय सीमा आगे बढ़ाई गई। गुरुवार शाम को स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता संजीव जगताप ने बताया कि टीम फ्लाईओवर के संरचनात्मक कार्य, विशेष रूप से एप्रन सेक्शन को तय समय में पूरा करने पर केंद्रित है। हालांकि, उन्होंने सेवा मार्ग (सर्विस रोड) की समयसीमा पर कोई टिप्पणी नहीं की।
Powered By Sangraha 9.0