India Pakistan War: 8 महीने के बच्चे ने खोया पिता! पाकिस्तानी गोलीबारी में महाराष्ट्र के 2 जवान शहीद

    09-May-2025
Total Views |
 
India Pakistan War
 (Image Source : Internet)
एबी न्यूज़ नेटवर्क।
भारत (India) -पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना के तीन जांबाज जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। महाराष्ट्र के देगलूर गांव के सचिन यादव वनंजे, मुंबई निवासी मुरली श्रीराम नाइक और एक अन्य वीर जवान दिनेश शर्मा ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का डटकर सामना किया, लेकिन राष्ट्र सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इन शहीदों की कुर्बानी ने पूरे देश को गर्व और शोक के मिले-जुले भाव में डुबो दिया है। शहीद जवानों ने राष्ट्र सेवा की अद्वितीय मिसाल पेश की है।
 
सीमा पर तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" के अंतर्गत पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में आकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने साहसिकता दिखाई।
 
परिवार गौरवान्वित
शहीद सचिन यादव की 8 महीने की बेटी, पत्नी, भाई और माता-पिता अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व करते हुए ग़म में डूबे हैं। मुरली नाइक का परिवार, जो हाल ही में मुंबई से आंध्र प्रदेश स्थानांतरित हुआ था, सदमे में है। मुंबई के घाटकोपर में नाइक को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बैनर लगाया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी ट्वीट कर नाइक को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।