(Image Source : Internet)
नागपुर।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज कक्षा 10वीं (SSC) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। छात्र दोपहर 1 बजे से अपने परिणाम ऑनलाइन देख सके। इस वर्ष राज्य का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.10% रहा, जो पिछले वर्ष के 95.81% की तुलना मेंV 1.71% कम है।
15.58 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 14.55 लाख हुए पास
इस वर्ष 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित हुई परीक्षा में कुल 15,58,020 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,55,433 छात्र सफल रहे।
नागपुर डिवीजन सबसे पीछे, केवल 90.78% पासिंग
जहाँ कोकण मंडल 98.22% के साथ सबसे आगे रहा, वहीं नागपुर डिवीजन मात्र 90.78% पास प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया:
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 96.14%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 92.31%
211 छात्रों को मिले पूरे 100% अंक, नागपुर से सिर्फ 3
पूरे राज्य में 211 छात्र ऐसे रहे जिन्हें 100% अंक प्राप्त हुए।
डिवीजन-वार आंकड़े:
लातूर – 113
संभाजीनगर – 40
पुणे – 13
कोल्हापुर – 12
अमरावती – 11
मुंबई – 8
कोकण – 9
नागपुर – 3
नासिक – 2
285 छात्र सिर्फ 35% अंकों से पास
राज्य में 285 छात्रों ने न्यूनतम 35% अंक हासिल कर परीक्षा पास की। इनकी
डिवीजन-वार संख्या:
मुंबई – 67
नागपुर – 63
पुणे – 59
संभाजीनगर – 28
अमरावती – 28
कोल्हापुर – 13
लातूर – 18
नासिक – 9
कोकण – 0
49 स्कूलों में शून्य परिणाम, नागपुर के 8 स्कूल शामिल
राज्य के 49 स्कूलों का रिजल्ट 0% रहा, यानी एक भी छात्र पास नहीं हुआ। इनमें से:
नागपुर – 8 स्कूल
लातूर – 10
संभाजीनगर – 9
पुणे – 7
मुंबई – 5
अमरावती – 4
नासिक – 4
कोल्हापुर – 1
कोकण – 1
राज्यभर में सख्त नकल विरोधी अभियान
राज्य शिक्षा विभाग ने "कॉपी मुक्त अभियान" के तहत कड़े नियम लागू किए और परीक्षा के दौरान "कॉपी फ्री वीक" भी मनाया गया। 5,130 परीक्षा केंद्रों में से 37 केंद्रों पर नकल के मामले सामने आए, जिन्हें अब अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
7,924 स्कूलों ने दर्ज किया 100% रिजल्ट
सकारात्मक खबर यह रही कि राज्य के 7,924 स्कूलों ने 100% परिणाम दर्ज किया, जो शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाता है।