पूर्व क्रिकेटर जहीर और सागरिका ने बेटे 'फतेह सिंह खान' का किया स्वागत

    16-Apr-2025
Total Views |
- इंस्टा पर शेयर की पेरेंट्स बनने की ख़ुशी

Zaheer and Sagarika(Image Source : Internet) 
एबी न्यूज़ नेटवर्क।
अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर (Zaheer) खान हाल ही में माता-पिता बने हैं। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। कपल ने एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे फतेह सिंह खान का स्वागत करते हैं।"
 
 
सेलेब्स और प्रशंसकों ने दी बधाई
ज़हीर और सागरिका की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। न केवल प्रशंसकों, बल्कि कई नामी हस्तियों ने भी इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं। शार्क टैंक इंडिया के अनुपम मित्तल ने लिखा, "बधाई हो मेरे दोस्तों, भगवान आपका भला करे।" इसके अलावा डायना पेंटी, अंगद बेदी, नंदीश सिंह संधू, हुमा कुरेशी और अथिया शेट्टी जैसे सितारों ने भी नए माता-पिता को बधाई दी।
 
साल 2017 में हुई थी शादी
ज़हीर खान और सागरिका घाटगे की मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुई थी और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। इस जोड़े ने 2017 में सगाई की थी और उसी साल 23 नवंबर को मुंबई में एक सादे और पंजीकृत विवाह के साथ शादी कर ली थी। तब से यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में अपने खूबसूरत पलों को साझा करता रहा है।
 
फैंस कर रहे हैं पहली झलक का इंतज़ार
हालांकि कपल ने अभी तक अपने बेटे की तस्वीर साझा नहीं की है, लेकिन फैंस को बेसब्री से उनकी पहली झलक का इंतज़ार है। सागरिका और ज़हीर की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है और अब उनके बेटे फतेह सिंह खान के आने से उनकी खुशियों में चार चांद लग गए हैं।