&pictures पर मनाइए ‘Full On Halloween!’ 31 अक्टूबर को धमाकेदार मूवी मैराथन

29 Oct 2025 19:32:53
 
 &pictures
 Image Source:(Internet)
मुंबई :
इस हैलोवीन (Halloween) पर तैयार हो जाइए डर और मज़े से भरपूर रोमांचक सफर के लिए, क्योंकि इस बार हैलोवीन होगा ‘On’ नहीं, ‘Full On’, सिर्फ़ &pictures पर! यंग ऑडियंस के बीच अपने कनेक्शन के लिए मशहूर &pictures पेश कर रहा है ‘Full On Halloween’ एक ऐसा स्पेशल दिन जो भरपूर होगा मज़ा, रहस्य और थ्रिल से। 31 अक्टूबर को पूरे दिन चलने वाले इस हैलोवीन मैराथन में दर्शकों को मिलेगा *फन और फ्राइट* का ऐसा कॉम्बिनेशन जिसे देखकर आएंगे रोंगटे, और होंठों पर मुस्कान!
 
थ्रिल, मिस्ट्री और मस्ती से भरी फिल्में एक ही दिन
‘Full On Halloween’ के इस खास मौके पर दर्शकों को दिखाए जाएंगे कई दिलचस्प और रोमांचक फिल्में। सुबह 8:45 बजे प्रसारित होगी *‘ककूड़ा’* — सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म छोटे कस्बे की रहस्यमयी कहानी को बखूबी पेश करती है। दोपहर 3:15 बजे आएगी *‘द भूतनी’*, जिसमें संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी भूतिया मस्ती और जादुई हंगामे से भरपूर कहानी लेकर आ रहे हैं। शाम 5:30 बजे का स्लॉट होगा *‘फोन भूत’* के नाम, जिसमें कैटरीना कैफ, इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी घोस्टबस्टर्स टीम के साथ हंसी और डर का धमाका करेंगे। वहीं रात 10:40 बजे *‘तुम्बाड’* दर्शकों को रहस्य, फैंटेसी और लोक कथाओं की अंधेरी दुनिया में ले जाएगी।
 
मस्ती, मिस्ट्री और मैजिक से भरपूर ‘Full On Halloween’
इतना ही नहीं, इस फेस्टिव लाइनअप में शामिल हैं ‘K3 काली का करिश्मा’, ‘ओम भीम बुश’ और ‘भागमती’ जैसी फिल्में, जो दर्शकों को रहस्य, रोमांच और हंसी का तड़का देंगी। डर के साथ मज़ा और हंसी का ऐसा संगम पहले कभी नहीं देखा गया होगा। तो इस 31 अक्टूबर को तैयार रहिए एक दिन भर के *फुल-ऑन डर और फन* के लिए क्योंकि इस बार हैलोवीन होगा ‘Full On’, सिर्फ़ &pictures पर!
Powered By Sangraha 9.0