भारतीय फायर फाइटर्स ने 15वें विश्व फायर फाइटर गेम्स में लहराया परचम, जीते 21 पदक

    19-Sep-2024
Total Views |
15th world firefighters games
(Image Source : x/@DelFireService)

नई दिल्ली :
भारत के फायर फाइटर्स ने डेनमार्क के अलबोर्ग में आयोजित 15वें विश्व फायर फाइटर गेम्स में अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक हासिल किए। ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से खेलते हुए 10 फायरमैन की टीम ने 7 से 14 सितंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में भाग लिया और 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 2 कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने रिले दौड़ (relay races), बाधा दौड़ (hurdles), टग ऑफ़ वॉर, कुश्ती, लंबी कूद(long jump), बैडमिंटन और शतरंज जैसे खेलों में भाग लिया।

खास प्रदर्शन :

तमिलनाडु के मरियप्पन ने 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीते।
दिल्ली के शरद कुमार तेवतिया ने 4x100 मीटर रिले में गोल्ड मेडल और बैडमिंटन में सिल्वर पदक जीता।
नीरज कुमार ने 10,000 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया और रस्साकशी (टग ऑफ़ वॉर) में कांस्य पदक जीता।
प्रवीण कुमार ने फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती में सिल्वर पदक और रस्साकशी में कांस्य पदक जीते।
जयदेव ने 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य और 10,000 मीटर तथा 3,000 मीटर बाधा दौड़ (hurdles) में सिल्वर मेडल जीते।
उत्तर प्रदेश के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 400 मीटर और 100×4 रिले में गोल्ड, और 100 और 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीते।
कर्नाटक के दीपक पाटकर ने बैडमिंटन डबल्स और शतरंज में सिल्वर मेडल जीते।
चंडीगढ़ के विशु मोर ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में गोल्ड और फ्रीस्टाइल कुश्ती में सिल्वर मेडल जीते।

अन्य सफलता :

उत्तर प्रदेश के आनंद प्रताप सिंह ने चार गोल्ड जीतेंद्र यादव ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडमान और निकोबार के कल्लुम मम्मू ने दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीते।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने टीम की इस शानदार सफलता पर खुशी जताई और भारतीय अग्निशमन दल की कड़ी मेहनत की सराहना की। ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की यात्रा और रहने की व्यवस्था में मदद की।

यह उपलब्धि फायर फाइटर्स की शारीरिक क्षमता और उनके समर्पण को दर्शाती है, जो न सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उनकी सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।