Shegaon : संतनगरी में महिला की हत्या; जांच में पति ही निकला हत्यारा; जाने पुलिस ने कैसे सुलझाई हत्या की गुत्थी?

    03-Aug-2024
Total Views |

Woman murdered in Shegaon
(Image Source : Internet/ Representative) 
 
बुलढाणा : 
संतनगरी शेगाव में एक महिला का शव मिला। जांच में पता चला है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जब पुलिस ने तकनीक की मदद से जांच की तो पति ही हत्यारा निकला। घटना का खुलासा होने के बाद पुरे जिले में हड़कप मच गया है।
 
क्या है मामला ?
1 अगस्त की सुबह शेगांव के अग्रसेन चौक में देवीदास सुपडु कसार की बर्तन की दुकान के सामने एक महिला मृत पाई गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर शेगांव शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। महिला के शव को शव परीक्षण के लिए शेगांव के साईबाई मोटे जनरल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट चौंकाने वाली थी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला की मौत गला घोंटने से हुई है, तो पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान नगर परिषद द्वारा अग्रसेन चौक पर लगाए गए 'सीसीटीवी फुटेज' की जांच की गयी। इसमें 1 अगस्त को मध्य रात्रिके बीच जब उक्त महिला सो रही थी तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया। उसे गहरी नींद में सो रही एक महिला का गला दबाते देखा गया।
 
...और आरोपी गिरफ्त में
जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता चला कि मृतक महिला का नाम कविता गौतम गाडेकर (50, बालापुर जिला, अकोला) था, साथ ही आरोपी महिला का पति गौतम गाडेकर निकला। पुलिस उपनिरीक्षक कुणाल जाधव ने इस संबंध में शेगांव सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपी गौतम गाडेकर के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नंद कुमार इरे द्वारा की जा रही है। इस घटना से संतनगरी शेगाव और बालापुर में हड़कंप मच गया है।