उमरेड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील समन्वय व पुनर्विलोकन समिति गठित

    22-Aug-2024
Total Views |
 
Umred assembly constituency
 
उमरेड।
उमरेड विधानसभा क्षेत्र (Umred assembly constituency) अंतर्गत उमरेड, भिवापुर व कुही तहसील के एकात्मिक विकास के लिए पालकमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सूचना अनुसार तहसील समन्वय व पुनर्विलोकन समिति का गठन किया गया।
 
जिसमें उमरेड तहसील अध्यक्ष पूर्व विधायक सुधीर पारवे, भिवापुर तहसील अध्यक्ष पूर्व सभापति कृउबास भिवापुर आनंदराव राऊत व कुही तहसील अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. शिवाजी सोनसरे का चयन किया गया। इस समिति के माध्यम से राज्य सरकार के कार्य व योजनाएं तहसील स्तर पर गतिमान करना मुख्य उद्देश्य है। सभी चयनित पदाधिकारियों का उमरेड विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।