कट, कमीशन और करप्शन कांग्रेस की पहचान: शिंदे

    08-Jul-2024
Total Views |

CM Eknath Shinde criticizes congress
 
 
नागपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। कट कमीशन और करपान कांग्रेस की पहचान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस काल में कोयला, 2जी, नेशनल हेराल्ड जैसे कई घोटाले हुए हैं। घोटालों का सिलसिला इतना बड़ा था कि 2014 या 2019 में जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया।
 
रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नागपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बात कही। पिछले दिनों महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की माँ का निधन हो गया था। जिसके मद्देनजर रविवार को मुख्यमंत्री नागपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बात की।
 
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया। जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को भ्रस्टचार पर बोलने का हक नहीं। अगर बोल रही है तो मतलब सौ चूहा खाकर बिल्ली चली हज को ऐसी स्तिथि होगी।' उन्होंने कहा, 'कट, कमीशन और करप्शन कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस के काल में कितने घोटाले हुए यह जनता को भली भाँती पता है। कोयला घोटाला से लेकर जी घोटाला सहित नेशनल हेराल्ड जैसे कई घोटाले हुए हैं। घोटालों का सिलसिला इतना बढ़ा था कि 2014 या 2019 में जनता ने कांग्रेस को घर बैठा दिया।
 
 
 
वहीं 2024 में भी जनता ने वहीं किया।' मुख्यमंत्री ने आगे कहा, '10 साल के शासन में प्रधानमंत्री मोदी पर घोटाले का एक भी आरोप नहीं लगा। कांग्रेस नेताओं ने लाख प्रयोग किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। वहीं 2024 के चुनाव में विपक्षियों ने कई प्रयास किये लेकिन उसके बावजूद जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना न की कांग्रेस को। इसलिए कांग्रेस को घोटालों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।'