केदार को अब सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद

    06-Jul-2024
Total Views |
 
- हाईकोर्ट से खारिज हुई थी सजा पर रोक लगाने की याचिका

kedar now has hope from the supreme court
(Image Source : Internet/ Representative) 
 
नागपुर।
नागपुर मध्यवर्ती बैंक घोटाले में दोषी सुनील केदार की मुश्किलें बढ़ गई है। सजा पर रोक लगने और विधायकी को बहाल करने वाली याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने गुरुवार को खारिज दिया है। उच्च न्यायालय से लगे झटके के बाद और अपने राजनीतिक भविष्य को देखते हुए केदार ने सर्वोच्च न्यायालय जानें का निर्णय लिया है। केदार अपनी सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। ज्ञात हो कि, 22 नवंबर 2023 को सुनील केदार को 5 वर्ष की सजा और साढ़े 15 लाख रुपए के दंड की सजा जिला सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई थी। और इस सजा के बाद सुनील केदार की विधायकी भी रद्द हो गई थी।
 
इस मामले में उन्होंने उच्च न्यायालय में उनको मिली सजा को रद्द करने और उनकी विधायकी को बहाल करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे उच्च न्यायालय ने केदार की याचिका को खारिज कर दी। लोकसभा में मिली जीत और जमानत मिलने के बाद केदार को लग रहा था उच्च न्यायालय से राहत मिलेगी हालांकि, उन्हें बडा झटका लगा है। अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए केदार में अब सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ केदार के वकीलों द्वारा इस पर जल्द से जल्द सुनवाई की मांग भी की जाएगी, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है। अब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।