राकांपा शरद पवार गुट कामगार सेल के अध्यक्ष बने वसीम लाला

05 Jul 2024 17:09:20
 
wasim lala became the president of the workers cell of ncp sharad pawar group
 
नागपुर।
हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यालय ठाकरसी हाऊस मुंबई में प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जयंत पाटिल के मार्गदर्शन में रांकापा शरद पवार गुट अल्पसंख्यक कामगार विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि रांकापा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश तपासे थे। कामगार सेल के प्रदेश अध्यक्ष विलास बडवाईक ने नागपुर शहर जिला कामगार सेल अध्यक्ष पद पर शेख वसीम लाला की नियुक्ति की।
 
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय गुप्ता, समन्यवक अशोक यादव, प्रदेश कार्याध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी, प्रदेश महासचिव नागेश वानखेड़े, एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण मौजूद थे। नागपुर शहर अध्यक्ष पद की नियुक्ति मिलने पर वसीम लाला ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख व शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे तथा नागपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रवीण कुंटे पाटिल, सलील देशमुख व प्रदेश महासचिव रमन ठवकर का आभार माना।
Powered By Sangraha 9.0