नवनियुक्त शिक्षक विधायक अभ्यंकर का सत्कार

15 Jul 2024 15:57:03
 
Abhyankar
 
नागपुर।
महाराष्ट्र शिक्षक सेना के प्रदेशाध्यक्ष, अशासकीय आयटीआय संघ के अध्यक्ष तथा हाल ही में मुंबई शिक्षक मतदार संघ से निर्वाचित विधायक जगन्नाथ अभ्यंकर का उपराजधानी में सत्कार किया गया। राज्यस्तरीय अशासकीय आयटीआय संघ व नागपुर जिला शिक्षण संस्था महामंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री विनोद गुडघे पाटिल ने की। सूरज ताजने, अरविंद कारेमोरे, रवींद्र फडणवीस प्रमुखता से उपस्थित थे। प्रास्ताविक भाषण सूरज ताजने ने दिया। रवींद्र फडणवीस ने मार्गदर्शन किया। मुकुंद पन्नासे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विनोद गुडघे पाटिल ने कहा निष्पक्ष रूप से कार्य करने से ही अभ्यंकर को यह पद मिला है। शैक्षणिक क्षेत्र में ऐसे ही लोगों की आवश्यकता होने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गायत्री ताजने ने किया। सूरज इटनकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए महेश चामट, मुरलीधर भरें, अरुण पवार, मयूर याउल, चेतन रंगारी ने प्रयास किए।
Powered By Sangraha 9.0