30 जून से पहले संपत्ति कर का ऑनलाइन भुगतान करने पर 15% छूट

    08-Jun-2024
Total Views |

15 discount on paying property tax online before june 30
 (Image Source : Internet/ Representative)
 
नागपुर।
नागपुर महानगरपालिका ने 30 जून से पहले ऑनलाइन भुगतान करने पर संपत्ति कर पर 15 प्रतिशत की छूट की पेशकश की है। ऑफलाइन कर का भुगतान करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह पेशकश वर्ष 2024-25 के कर के लिए वैध है। यह पेशकश 1 अप्रैल से वैध है, इस आशय के विचार मनपा उप आयुक्त (राजस्व) मिलिंद मेश्राम ने व्यक्त किए। अब तक एनएमसी संपत्ति मालिकों से 30.74 करोड़ रुपए एकत्र करने में सफल रही है। लक्ष्मी नगर जोन 5.5 करोड़ रुपए के साथ कर संग्रह में सबसे आगे है।
 
जोन स्तर पर संग्रह के आंकड़े इस प्रकार हैं: हनुमान नगर - 4.09 करोड़, मंगलवारी - 4.13 करोड़, नेहरू नगर - 3.56 करोड़, धरमपेठ - 3.10 करोड़, आशी नगर - 2.92 करोड़, लकड़गंज - 2.72 करोड़, धंतोली - 2.51 करोड़, गांधीबाग - 1.21 करोड़ और सतरंजीपुरा - 94 लाख। पिछले साल इसी तरह की योजना के तहत एनएमसी ने 42.66 करोड़ रुपए का संपत्ति कर एकत्र किया था। मेश्राम ने संपत्ति मालिकों से योजना से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की थी। अब तक 25,317 संपत्ति मालिकों ने ऑनलाइन कर का भुगतान किया और 1.56 करोड़ रुपए की छूट का लाभ उठाया। ऑफलाइन भुगतान करने वालों ने 1.26 करोड़ रुपए बचाए और उनकी संख्या 8,846 है।