छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी, इस हफ्ते मानसून की एंट्री होगी

    07-Jun-2024
Total Views |
Rain alert issued in Chhattisgarh
(Image Source : Internet/ Representative) 
 
रायपुर :
छतीशगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और इस हफ्ते में का आगमन हो जायेगा। मानसून की एंट्री सबसे पहले बस्तर में देखने को मिलेगी। उसके बाद रायपुर फिर अंबिकापुर में मानसून पहुंचेगा। आज शुक्रवार को कई इलाको में गरज चमक के साथ बारिश आंधी और वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से से हवा चलने की संभावना है।
 
वही नारायणपुर, बीजापुर, कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी और बिलासपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और बादल छाए रहने की वजह से दिन का तापमान सभी जगहों पर सामान्य ही रह सकता है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में आने वाले 4 से 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।