AAP का बड़ा फैसला! विधानसभा चुनाव में INDIA से अलग होंगी राहें

    07-Jun-2024
Total Views |
AAP Major Decision
 (Image Source : Internet)
 
नई दिल्ली :
जनता को लोकसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इन्तजार था जो आ चुका है। एनडीए गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए स्पष्ट नहीं रहा क्योंकि कोई भी पार्टी 272 सीटें नहीं जीत पाया जो सरकार बनने के लिए जरुरी होता है। पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ी और सिर्फ 3 सीटें ही जीत सकी। जबकि दिल्ली में आप को एक भी सफलता नहीं मिली। यहां पार्टी ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा। आप ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। अब खबर है कि विधानसभा चुनाव में उनकी राहें अलग हो सकती हैं। इस खबर की पुष्टि खुद आप मंत्री गोपाल राय ने की है।
 
उन्होंने कहा की हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था और दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी विधायकों का मानना है कि इस बार हम विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ रहे हैं, हमारे स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, हमारे सीएम जेल में हैं। उसके बाद भी मिलकर चुनाव लड़ा गया। विधायकों की आम राय यह है कि विधानसभा के लिए गठबंधन नहीं होना चाहिए।