(Image Source : Internet/ Representative)
नागपुर।
एक युवक ने सवारियों का इंतजार कर रहे ऑटो चालक से बिना वजह बहस की और उसकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर 500 रुपए छीन लिए। यह घटना बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने महारुद्र नगर निवासी अभय मथुरे (56) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रोशन उर्फ छोटू कुंबले (28) बेलतरोड़ी निवासी है।
आरोपी रोशन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। अभय ऑटो रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है। 29 मई को सुबह करीब 10 बजे वे बेलतरोड़ी रूट पर यात्रियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी रोशन वहां आ गया। उसने अभय से अकारण गाली-गलौज कर विवाद किया। उसे पीटने के बाद उसकी जेब से 500 रुपए निकाल लिए। जब अभय ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी रोशन ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। अभय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर रोशन को गिरफ्तार कर लिया है।