मनपा मुख्य अभियंता राजीव गायकवाड हुए सेवानिवृत्त

    29-Jun-2024
Total Views |
 

municipal chief engineer rajiv gaikwad retired
 
नागपुर।
नागपुर महानगरपालिका के मुख्य अभियंता राजीव गायकवाड़ लंबी सरकारी सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। एक छोटे से कार्यक्रम में मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने उन्हें दुपट्टा एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल, अजय चारठानकर उपस्थित थे।
 
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में डॉ. अभिजीत चौधरी ने राजीव गायकवाड़ को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ के अनुभव से मनपा को प्रमुख परियोजनाओं में लाभ हुआ है। आयुक्त ने सेवानिवृत्ति के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना की। राजीव गायकवाड़ ने अपने अभिनंदन के उत्तर में कहा कि उन्होंने 30 वर्षों तक सरकारी सेवा में काम किया है। पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में मनपा में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट संभालने का अनुभव उन्हें मिला। उन्होंने सहयोग के लिए मनपा आयुक्त एवं सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
 
इस अवसर पर आंचल गोयल, अधीक्षण यंत्री मनोज तालेवार, कार्यपालन यंत्री नरेश बोरकर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने गायकवाड़ की कार्यप्रणाली को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उपायुक्त मिलिंद मेश्राम, अधीक्षण अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी, कार्यकारी अभियंता लीना उपाध्याय, उपनिदेशक प्रमोद गावंडे, कार्यकारी अभियंता रवि बुंधाडे, कमलेश चव्हाण, अर्चना पटने, अश्विनी येलचेतवार, अजय डहाके, अजय पाजरे, संजय माटे श्रीकांत वायकर, सतीश गुरमुले जनसंपर्क अधिकारी मनीष सोनी सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे। मनपा से शुक्रवार को 47 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। मनपा सहायक आयुक्त नरेन्द्र बावनकर, श्याम कापसे, सहायक अधीक्षक राजकुमार मेश्राम की उपस्थिति में सभी को मनपा की ओर से सम्मानित किया गया।