- नाना पटोले के आदेश के बाद दोनों नेता 6 साल के लिए बेदखल
(Image Source : Internet)
चंद्रपुर :
चंद्रपुर जिले में कांग्रेस नेता डॉ. आसावरी देवतले और विजय देवतले को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। दोनों नेताओं पर लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य का दोषी पाया गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश के बाद दोनों नेताओं पर निलंबन की गाज गिरी है। आदेश में कहा गया है कि आसावरी देवतले और विजय देवतले ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया था। जिसकी शिकायत मिलते ही दोनों नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निलंबित कर दिया। बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय देवतले पूर्व मंत्री दादासाहेब देवतले के चिरंजीवी हैं और आसावरी देवतले उनकी पत्नी हैं। दोनों नेता वरोरा के साथ पूरी जिले में कांग्रेस के बड़े चेहरे माने जाते है। ऐसे में निलंबन की कार्रवाई से देवतले दंपति को बड़ा झटका माना जा रहा है।