2 जुलाई से शुरू होगी नागपुर- औरंगाबाद फ्लाइट

    26-Jun-2024
Total Views |
 
 
nagpur aurangabad flight will start from july 2
 (Image Source : Internet/Representative)
 
नागपुर ।
महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले शहर औरंगाबाद के लिए 2 जुलाई से इंडिगो एयरलाइन नई उड़ान शुरु कर रहा है। यहीं उड़ान गोवा से भी कनेक्ट होगी। खास बात ये है कि बरसात का मौसम यानी एविएशन इंडस्ट्री के लिए 'लीन सीजन' माने जाने के बावजूद इस मौसम में ये उड़ान शुरु की जा रही है। 2 जुलाई से फ्लाइट 6ई 7467 छत्रपति संभाजीनगर- नागपुर शाम 4.40 बजे रवाना होगी और शाम 6.10 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं 6ई 7462 नागपुर से सुबह 9.40 बजे रवाना होगी और सुबह 11 बजे छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेगी।
 
औरंगाबाद से गोवा के लिए यही फ्लाइट 11.30 बजे रवाना होगी। 6ई 7467 गोवा से दोपहर 14.10 बजे औरंगाबाद के लिए रवाना होगी। ये उड़ानें सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को उपलब्ध रहेंगी।इस फ्लाइट के लिए एटीआर विमान संचालित किया जाएगा। इसकी यात्री क्षमता 72 सीटर है। इंडिगो के हैड ऑफ ग्लोबल सेल्स विनय मल्होत्रा ने बताया कि एयरलाइन को नागपुर, गोवा व छत्रपति संभाजीनगर को जोड़ते हुए खुशी हो रही है। औरंगाबाद व्यवसाय व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अजंता-एलोरा की ग गुफाओं के अलावा यहां कई ऐतिहासिक वास्तुशिल्प हैं।
 
उल्लेखनीय है कि स्टार एयर भी कल से नागपुर से नांदेड़ के बीच आरसीएस फ्लाइट शुरु कर रहा है। नांदेड़ भी धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। ये उड़ान भी बरसाती सीजन में ही शुरु हो रही है। स्टार की फ्लाइट एस5-247 नागपुर- नांदेड़ सुबह 9.15 बजे और एस5- नांदेड़-नागपुर दोपहर 1.10 बजे डिपार्ट होगी।