नागपुर-नांदेड़ के लिए 27 जून से नई फ्लाइट

14 Jun 2024 15:55:15
 
new flight for nagpur nanded from june 27
(Image Source : Internet/ Representative) 
 
नागपुर।
उपराजधानी से अब नांदेड के लिए 27 जून से नई फ्लाइट मिलने जा रही है। आरसीएस के तहत स्टार एयरलाइंस ने ये उड़ान शुरु की है। इसमें नांदेड़ से पुणे की कनेक्टिविटी है। फ्लाइट एस5- 247 नागपुर-नांदेड़, सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। इस फ्लाइट का डिर्पाचर नागपुर से सुबह 9.15 बजे होगा और ये 10.05 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट एस5-248 नांदेड़ से उक्त चारों दिन दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी और 2 बजे नागपुर पहुंचेगी।
Powered By Sangraha 9.0