21 जून को रिलीज होगी मनोज जरांगे पाटिल के जीवन पर आधारित बायोपिक

    24-May-2024
Total Views |

biopic based on the life of manoj jarange patil will be released on June 21
 
नागपुर :
मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन और भूख हड़ताल करने वाले मनोज जरांगे पाटिल के जीवन पर आधारित 'संघर्ष योद्धा' नामक मराठी फिल्म (बायोपिक) 21 जून को महाराष्ट्र में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शिवाजी दोलताडे और सोनाई फिल्म क्रिएशन के गोवर्धन दोलताडे ने फिल्म निर्माण के साथ फिल्म का लेखन भी किया है। रामदास मेदगे, जान्हवी मनोज तांबे, दत्तात्रेय लोहकरे, कार्तिक दोलताडे, नर्मदा सिनेविजन फिल्म के सह-निर्माता है। सुधीर निकम ने संवाद और पटकथा लिखी है। मनोज जरांगे पाटिल की मुख्य भूमिका अभिनेता रोहन पाटिल ने निभाई है।