सूने घर से चोरों ने उड़ाया 2.60 लाख का माल

24 Apr 2024 18:29:05

Thieves stole goods from abandoned house in Hudkeshwar
 (Image Source : Internet/ Representative)
 
नागपुर।
परिवार के गांव से बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर 2.60 लाख रुपए का माल लूट लिया। यह घटना हुडकेश्वर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने नितिन वासुदेव चोले (42) सर्वश्रीनगर, दिघोरी निवासी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
 
नितिन मुंबई की एक कंपनी में सीनियर डिजिटल एनालिस्ट हैं। फिलहाल उनका 'वर्क फ्रॉम होम' चल रहा है। पिछले शुक्रवार को वह घर में ताला लगाकर रामटेक स्थित अपने रिश्तेदार के पास गए थे। इसी दौरान मुख्य दरवाजे पर अज्ञात आरोपी आया। वह ताला तोड़कर उनके घर में दाखिल हो गया। 2 लैपटॉप, मोबाइल फोन और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियां और कैश समेत 2.60 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। सोमवार सुबह जब चोले परिवार घर लौटा तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Powered By Sangraha 9.0