बर्थडे पार्टी में जाना पड़ा महंगा

    24-Apr-2024
Total Views |

robbery in jaidurga nagr pardi
(Image Source : Internet/ Representative)
 
नागपुर।
पारडी थाने में एक परिवार को जन्मदिन की पार्टी काफी महंगा पड़ गया। अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने जयदुर्गा नगर, पारडी निवासी राधेश्याम महालाल हटवार (44) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
 
रविवार को राधेश्याम की जन्मदिन की पार्टी थी। रात करीब 9 बजे वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने विजय नगर चले गए। इसी दौरान अज्ञात आरोपी मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गया। वह अलमारी से कुल 1 लाख 25 हजार रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार नकद लेकर फरार हो गया। सुबह करीब चार बजे जब हटवार परिवार घर लौटा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।