2024-25 से आरसीओईएम बनेगी रामदेव बाबा विश्वविद्यालय

    23-Apr-2024
Total Views |

rcoem will become ramdev baba university from 2024 25
 
नागपुर।
महाराष्ट्र निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2023 के प्रकाशन के आधार पर, श्री रामदेव बाबा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, नागपुर अब रामदेव बाबा विश्वविद्यालय (आरबीयू), नागपुर में तब्दील होने जा रहा है और शैक्षणिक सत्र 2024-25 से इस नए प्रतिष्ठान का संचालन किया जाएगा। इस परिवर्तन के बारे में सभी को सूचित करने के लिए मंगलवार दोपहर को कॉलेज प्रशासन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के राजेश पांडे समेत अन्य मान्यवरों ने विविध विषयों पर प्रकाश डाला और शैक्षणिक प्रतिष्ठान की आगे की योजनाओं से सभी को अवगत कराया।