विवेक रंजन अग्निहोत्री ने "द दिल्ली फाइल्स" से जुड़ी दी अहम जानकारी; जानें क्या कहा

    22-Apr-2024
Total Views |

Vivek Ranjan Agnihotri
 (Image Source : Internet)
 
मुंबई :
विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) भारत के एक सम्मानित फिल्म मेकर हैं, जो अपनी सोच और समाज से जुड़ी कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अक्सर "देश का इंडिक फिल्म मेकर" कहा जाता है। दरअसल, उनकी फिल्में रियल लाइफ सिचुएशंस को दर्शाती हैं और यही वजह है कि वह दर्शकों को पसंद आती हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द ताशकंद फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी इंपैक्टफुप फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने दर्शकों की भावनाओं पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है।
 
विवेक रंजन अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों की सफलता के बाद, लोग उनकी आने वाली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं दर्शक फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में फिल्म मेकर ने दर्शकों के बीच उत्साह को बनाए रखें के लिए हाल ही में, फिल्म के बारे में कुछ अहम जानकारी शेयर की है।
 
एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, "फिलहाल, #TheDelhiFiles इस साल तय समय पर फ्लोर पर आ रही है। अगले साल रिलीज होगी। जिसमें कोई बड़ा स्टार नहीं है। बल्कि सिर्फ बड़ा कंटेंट।"
 
 
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हमेशा अपनी कहानी और विषय पर फॉक्स किया है, और उन्ही को अपनी फिल्मों का हीरो बनाया है। ऐसे में उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया है कि 'द दिल्ली फाइल्स' इससे भी बड़ी और मनोरंजक कहानी पेश करने वाली है।
 
हाल के समय में, जाने माने फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री मच अवेटेड फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' पर काम करने में बिजी हैं।