नागपुर।
हाल ही में हिंगना विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मेघे ने अपनी पत्नी वृंदा समीर मेघे और अन्य परिजनों के साथ हिंगना क्षेत्र के बीड बोरगांव (देवली) में वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने रामटेक लोकसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार राजू पारवे और नागपुर क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भारी बहुमत से जीतने की उम्मीद जताई।