चेन स्नैचिंग के मामले में ओडिशा से दो गिरफ्तार

    02-Apr-2024
Total Views |

Two arrested from Odisha in chain snatching case(Image Source : Internet/ Representative) 
 
नागपुर।
उपराजधानी में चेन स्नैचिंग के छह मामलों में ओडिशा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंघल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जाफर अली घोलू अली (19) और जहीर हुसैन मोहम्मद बिहारी (21) का समावेश है।
 
दोनों ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के मूल निवासी हैं और 28 मार्च को शहर के विविध हिस्सों में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में दोनों शामिल थे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें ओडिशा में उनके निवास स्थान में ढूंढ लिया।
 
ओडिशा पुलिस की मदद से नागपुर अपराध शाखा ने दोनों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरी में शामिल दूसरे साथियों की तलाश भी कर रही है।