एमआईडीसी पुलिस ने किया हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार

    17-Apr-2024
Total Views |

MIDC police arrested youth who spread terror
(Image Source : Internet/ Representative)
 
नागपुर।
एमआईडीसी पुलिस ने हथियार के बल पर दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकुल सतीश रौवाटेल (22) है। वह इसासनी का निवासी है।
 
रविवार की रात को मुकुल इसासनी के श्मशान घाट के पास सड़क पर लोगों को हथियार का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। एक स्थानीय नागरिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गश्त पर निकली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुकुल को हिरासत में ले लिया। उसके पास से सत्तूर जब्त किया गया। बताया गया है कि मुकुल अपराध में सक्रिय हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।