इंडोरामा कंपनी में दुर्घटना में घायल श्रमिक की मौत

    30-Mar-2024
Total Views |
- पीड़ित रामटेके परिवार को दी गई 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
 
Worker injured in accident at Indorama company dies

 
नागपुर।
बुटीबोरी के एमआईडीसी स्थित इंडोरामा कंपनी में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक कर्मचारी की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृत कर्मचारी की पहचान कन्हैयालाल रामचंद्र रामटेके (43) के रूप में की गई है और वह भंडारा जिले के लाखांदूर तहसील का निवासी था। पहला हादसा 21 मार्च को दोपहर 12.10 बजे इंडोरामा कंपनी में हुआ।
 
वेल्डिंग का काम करते समय अचानक लगी आग में चार मजदूरों की जान चली गई। तो अगले दिन 22 मार्च को शाम 5.30 बजे हुए एक हादसे में तीन कर्मचारी घायल हो गए। इस दुर्घटना में घायलों में कन्हैयालाल रामटेके का भी समावेश रहा। रामटेके की गुरुवार को नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वहीं बाकी कर्मचारियों की हालत गंभीर है। इंडोरामा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक (प्रशासन) रेयान पॉल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम कंपनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं में उच्च स्तरीय बदलाव करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम प्रभावित कर्मचारियों के परिवारों के साथ-साथ साथी कर्मचारियों के साथ भी काम कर रहे हैं और उन्हें अच्छी स्वास्थ्य देखभाल और आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मृतक कर्मचारी कन्हैयालाल रामटेके के परिवार को वैधानिक लाभ के अलावा 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।