कलमना से 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण

    28-Mar-2024
Total Views |
- पुलिस की सतर्कता की बदौलत टला हादसा
 
Kidnapping of 10 year old girl from Kalamna
(Image Source : Internet/ Representative)
 
नागपुर।
यशोधरा नगर परिसर में रहने वाली 10 साल की बच्ची साप्ताहिक बाजार गई थी। वहां परिचित एक आरोपी युवक ने उसे बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया। उसे पूरे दिन शहर में घुमाया गया और शहर छोड़ने की तैयारी के दौरान सक्करदरा पुलिस की सतर्कता की बदौलत बच्ची को बचाया जा सका और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
दोपहर से चल रहे अपहरण के ड्रामे से पुलिस विभाग में सनसनी मच गई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ के साथ जाल बिछाकर युवक को गिरफ्तार किया और आखिरकार सफलता पाने पर सभी ने राहत की सांस ली। यशोधरा नगर निवासी मजदूर दंपत्ति की 10 साल की बेटी कलमना के गुलमोहर नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले में रहने वाले एक शराबी युवक ने उसे चॉकलेट खिलने का लालच दिया। उसने लड़की को बाइक पर बिठाया और वहां से उसका अपहरण कर लिया। वह कुछ घंटों तक उसे शहर में घूमाता रहा। इसी बीच लड़की के अपहरण की जानकारी सामने आई। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। आरोपी को फोन करने पर उसने पुलिस से झूठ बोला। फिर भी लोकेशन का पता चल गया। कंट्रोल रूम ने सक्करदरा पुलिस को सूचना दी कि आरोपी भांडे प्लॉट चौक से होते हुए शहर से बाहर जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को भांडे चौक से गिरफ्तार कर लिया। लड़की को उसके कब्जे से सकुशल मुक्त करा लिया गया। देर रात आरोपी को कलमना पुलिस को सौंप दिया गया।