दुपहिया वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

28 Mar 2024 17:19:43

Elderly man dies due to collision with two wheeler
(Image Source : Internet/ Representative)
 
नागपुर।
तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौत हो गई। यह घटना नंदनवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। मृतक की पहचान पडोले नगर, वाठोडा रोड, नंदनवन निवासी महादेव खुशाल तिजारे (68) के रूप में हुई है।
 
22 मार्च को सुबह करीब 9 बजे महादेव किसी काम पर जाने के लिए घर से पैदल निकले। संघर्ष नगर क्षेत्र से गुजरते समय पीयूपी गोदाम के सामने तेजी से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और वह घटनास्थल से फरार हो गया। इसमें महादेव गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने महादेव के पुत्र ताराचंद तिजारे की शिकायत के आधार पर आरोपी दुपहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Powered By Sangraha 9.0