रामटेक लोक सभा सीट से नितिन राउत होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

    22-Mar-2024
Total Views |

Nitin Raut will be Congress candidate from Ramtek Lok Sabha seat
(Image Source : Internet)
 
नागपुर।
रामटेक लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर नागपुर से विधायक डॉ नितिन राउत को अपना उम्मीदवार बना सकती है। आलाकमान के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्व पालकमंत्री डॉ नितिन राउत गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए।
 
ज्ञात हो कि, कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र की 18 सीटों पर लोक सभा चुनाव लड़ने वाली है। वहीं आगामी चुनाव के लिए पार्टी लगातार प्रत्याशियों के चयन में लगी हुई है। भाजपा, शिंदे गुट जैसे राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के उम्मीदवारों के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने बेहतरीन और सबसे उपयुक्त नेताओं को मैदान में उतरने की प्रभावशाली रणनीति बना रही है।