सेंट्रल इंडिया विमेंस कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन में कौशल्य विकास प्रशिक्षण

    17-Mar-2024
Total Views |

Skill Development Training
 
 
नागपुर।
मेहमुदा शिक्षण एवं महिला ग्रामीण विकास बहुउद्देशीय संस्था, नागपुर द्वारा संचालित सेंट्रल इंडिया विमेंस कॉलेज ऑफ एज्युकेशन (एस.एन.डी.टी. वुमेंस विद्यापीठ, मुंबई एफिलिएटेड) द्वारा क्षेत्र भेट का आयोजन जतन संस्थान (एन.जी.ओ.), मानकापुर, नागपुर में किया गया। बी.एड. के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम अंतर्गत शिक्षा के साथ साथ विभिन्न उपक्रम दवारा सामाजिक गतिविधियों की जानकारी तथा समाज कार्य मे योगदान के लिए प्रेरित करने हेतु क्षेत्र भेट का आयोजन किया गया था।
 
जतन संस्थान (एन.जी.ओ.) पिछले 16 सालों से 2008 से सामाजिक सेवार्थ सेवारत है। शशिप्रभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 11 सदस्य के साथ मिलकर संस्था देश की विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। व्यक्तिगत सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था महिलाओं और बच्चों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, ट्युशन क्लास, इ लर्निंग, कंप्यूटर, स्पोकन इंग्लिश आदी सिखाते है। बी.एड. के विद्यार्थियों को क्षेत्र भेट के दौरान संस्था का उद्देश्य, भूमिका, संस्था का कार्य किस प्रकार चलता है इसकी जानकारी दी गई। महिला विद्यार्थियों ने विविध लोगों से मिलकर और बातचीत की तथा अपने अनुभव सांझा किए। विद्यार्थियों ने गरीब बच्चों महिलाओं को खोजकर निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के संस्था के इस प्रयास की सराहना की तथा उन्हें इस नेक काम में साथ देने का वादा किया।
 
क्षेत्र भेट कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सिमा चिखले (प्राचार्या सेंट्रल इंडिया वुमेन्स कॉलेज ऑफ एज्युकेशन), डॉ. शबाना अंजुम, शारदा, ठाकरे, रेखा काले, विद्या अवचार, जयश्री शेलगावकर, वैशाली बनसोड, नंदेश तागडे, योगेश पुंड, सुहास फुंडे आदि शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा विद्यार्थियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।