जनता के लिए खोला गया सीताबर्डी किला

12 Mar 2024 13:49:58

Sitabuldi Fort opened for public
 
नागपुर।
हाल ही में भारतीय थलसेना ने रविवार को आम जनता के लिए सीताबर्डी किला खोल दिया। हर महीने के दूसरे रविवार को यह किला आम जनता के लिए खोला जाता है। शहरवासियों को इस हेरिटेज किले और उन्नीसवीं शताब्दी में अंग्रेजों और मराठों के बीच लड़ी गई लड़ाई के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं के समक्ष सेना में करियर बनाने के विविध एंट्री स्कीम, रिक्रूटमेंट रैली और प्रवेश परीक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।
Powered By Sangraha 9.0