कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार विफल: विजय वडेट्टीवार

05 Feb 2024 13:53:22

leader of opposition in the assembly vijay wadettiwar targets shinde fadanvis government
 (image source: internet/representative)
 
नागपुर।
शहर की कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर निशाना साधा है। हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, कानून - व्यवस्था बनाए रखने में शिंदे फडणवीस सरकार विफल रही है। जब से यह गठबंधन वाली सरकार आई है, नागपुर सहित पुरे राज्य में अपराध बढ़ गया है।
 
उल्हास नगर की घटना का जिक्र करते हुए वडेट्टीवार ने दावा किया कि, भाजपा और शिवसेना में शीत युद्ध जारी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, इनका झगड़ा फूटेगा। पैसा कमाने और जमीन हड़पने के लिए भू माफियाओं का धंधा तेजी से फलफूल रहा है। यह महत्वपूर्ण है कि ऐसे उद्योगों को सत्तारूढ़ भाजपा और शिंदे समूह से संरक्षण मिला हुआ है।
Powered By Sangraha 9.0