नरखेड एमआईडीसी के विकास के लिए 4 करोड़ रुपए स्वीकृत

    23-Feb-2024
Total Views |
- चरण सिंह ठाकुर के प्रयास हुए सफल

Rs 4 crore approved for development of Narkhed MIDC
 
 
काटोल।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उद्योग मंत्री उदय सामंत के सहयोग से बीजेपी काटोल विधानसभा अध्यक्ष चरण सिंह ठाकुर की पहल पर गांव-गांव में संकल्पना के तहत विविध विकास कार्य किए जा रहे हैं। काटोल विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव विकास हेतु तथा नरखेड एमआईडीसी के विकास के लिए चार करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
 
हाल ही में एमआईडीसी विकास कार्य का भूमिपूजन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले, भाजपा काटोल विधानसभा अध्यक्ष चरण सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर दो करोड़ रुपए की धनराशि से प्रसूति केंद्र का शिलान्यास किया गया। उद्घाटन करते समय सुधाकर कोहले, जिला अध्यक्ष भाजपा नागपुर ग्रामीण और चरण सिंह ठाकुर काटोल नरखेड विधानसभा आदि मान्यवर उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर, मनोज कोरडे - जिला अध्यक्ष भाजपा नगर विकास आघाडी नागपुर जिला ग्रामीण, उकेशजी चव्हाण - उपाध्यक्ष भाजपा नागपुर जिला, शामरावजी बारी - काटोल नरखेड़ विधानसभा सहप्रमुख, किशोरजी रेवतकर, दिनेशजी ठाकरे, सतीशजी रेवतकर, भूषण भोयर, मनीष दुर्गे - जिला महासचिव भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा नागपुर, राजेश क्षीरसागर - अध्यक्ष भाजपा नरखेड शहर, संजय कामडी महासचिव भाजपा नरखेड तालुका, सारंग दलवी - अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नरखेड, सतीश रेवतकर, अशोक कलांबे, प्रमोद वैद्य, दीपक बेहरे, संदीप मेटकर, रामचंद्र बागड़े, सुनील सोनटक्के, प्रमोद वाघले, उमेश कलांबे, मोरेश्वर चराडे, मंगेश ठाकरे, लीलाधर रेवतकर, अनिल अलोन, संजय गुरुमुले, गुणवंत बांद्रे, रामदास मेटंगले, लीलाधर कलांबे, विनोद क्षीरसागर, शंकर महेंद्रे, रमेश क्षीरसागर, पुरूषोत्तम वैद्य , प्रशांत बालपांडे, सूरज झाडे, शुभम बोडखे, रूपेश कोर्डे, रूपेश गुप्ता एवं भाजपा पदाधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।