हर्षोल्लास से मनाई गई आचार्य बालशास्त्री जांभेकर जयंती

    21-Feb-2024
Total Views |

Acharya Balshastri Jambhekar(Image Source : Mahasamvad)
 
नागपुर।
मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में मराठी पत्रकारिता के जनक, प्रथम पत्रकार दर्पणकर आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। डिप्टी कलेक्टर श्रीराम मूंदड़ा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।