काटोल।
भारतीय जनता पार्टी काटोल विधानसभा प्रमुख चरण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य समीर उमप के साथ कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा मे प्रवेश लिया। श्री शेत्र अनुसया माता देवस्थान, पारडसिंगा में आयोजित एक समारोह में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले, सांसद कृपाल तुमाने, भाजपा काटोल विधानसभा अध्यक्ष तथा कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापति चरण सिंह ठाकुर, भाजपा लोकसभा प्रमुख अरविंद गजभिये, ऊकेश सिंह चौहान संदीप सरोदे के उपस्थिति में जिला परिषद सदस्य समीर उमप ने भाजपा में प्रवेश किया।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने शाल और श्रीफल देकर जिला परिषद सदस्य समीर उमप के साथ भाजपा में प्रवेश लेने वाले 74 नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का सत्कार किया। परिचयात्मक भाषण पूर्व विधायक डॉ आशिष देशमुख ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक विजय महाजन ने दिया। जिला महामंत्री दिनेश ठाकरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर किशोर रेवतकर, राजू सरोदे, अयुब खान पठान, लक्ष्मीकांत काकडे, सोपान हजारे, तानाजी थोटे, चेतन भजन आदि कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी गण मौजूद थे।