जाणता राजा प्रतिष्ठान द्वारा शिव जयंती पर स्वास्थ संकल्प अभियान आयोजित

    20-Feb-2024
Total Views |
-छत्रपती शिवाजी की निष्ठा ही सच्ची प्रतिष्ठा: मिलिंद देशमुख

Health resolution campaign organized by Janta Raja Pratishthan on Shiv Jayanti
 
काटोल।
छत्रपती शिवाजी महाराज ने प्रजाहित को प्राधान्य दिया, महिला और बच्चों का विशेष सम्मान किया, किसानों के हित में निर्णय लिए, पर्यावरण का संरक्षण किया, छत्रपती शिवाजी महाराज जन जन के हृदय के राजा थे। छत्रपती शिवाजी महाराज की निष्ठा ही सच्ची प्रतिष्ठा हैं, इस आशय के विचार जाणता राजा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष मिलिंद उर्फ पिंटू देशमुख ने व्यक्त किए। जाणता राजा प्रतिष्ठान द्वारा शिव जन्मोत्सव पर स्वास्थ संकल्प अभियान राजे शिव छत्रपती नगर परिषद व्यापार संकुल काटोल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वे उपस्थित मान्यवरों को संबोधित कर रहे थे।
 
इस अवसर पर जाणता राजा प्रतिष्ठान की संचालिका जानवी देशमुख, वंदना राजूरकर, स्कूल ऑफ स्कॉलर के अध्यक्ष राकेश सिंह, संचालिका डॉक्टर तेजस्विनी कावले, जिला परिषद सदस्य समीर उमप, राजू हरणे, सतीश शिंदे, सतीश रेवतकर, नरेश अरसडे, सतीश काले, आकाश जयस्वाल, हेमंत निंबालकर, किरण समुद्रे, वीरू गायकवाड, केतन देशमुख, वैभव देवपुजारी, तिलक क्षीरसागर, मनोज चोरघडे, गणेश राऊत उपस्थित थे। कार्यक्रम का परिचयात्मक भाषण कार्यकारी अध्यक्ष आशिष राऊत ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रणित ढवले ने किया। कपिल गायकवाड ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सुबह 9 से 5 बजे तक रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया। 145 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डॉ हर्षल मेंढे, डॉ अमन गुप्ता, डॉ सोनाली शेलेके, अजय ठाकरे, सुयश आंबटकर, उमेश वादाफले ने स्वास्थ अभियान के क्रियान्वयन में सहयोग दिया।