तोते की जान बचाने के लिए रोका गया मेट्रो ट्रेन

14 Feb 2024 16:32:32

metro train stopped to save parrot s life
 
 
नागपुर।
तोते की जान बचाने के लिए मेट्रो ट्रेन को बीच ट्रैक पर रोक दिया गया। खंभे में फंसे पक्षी को बचाने का ये अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। तोते के रेस्क्यू का ये अद्भुत तरीका देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। मंगलवार शाम को करीब 6 बजे एक तोता मेट्रो पिलर पर लटके मांझे में फंस गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
 
मेट्रो पिलर की ऊंचाई ज्यादा थी। वन विभाग ने अग्निशमन विभाग से संपर्क किया। फायर ब्रिगेड की सीढ़ी से भी तोते तक पहुंचना नामुमकिन था। कड़ी मशक्कत के बाद तोते को बचाने के लिए मेट्रो विभाग से इजाजत मिल गई। वन विभाग के हरीश किंकर और एक मेट्रो कर्मचारी गड्डी गोदाम स्टेशन से मेट्रो में चढ़े। करीब 100 मीटर बाद जाल में फंसे पक्षी के पास मेट्रो रोक दी गई। दोनों कर्मचारी ट्रैक पर उतर गए। काफी मशक्कत के बाद तोते को बचा लिया गया। घायल होने के कारण उन्हें ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर ले जाया गया।
Powered By Sangraha 9.0