कांग्रेस पार्टी का ही हिस्सा रहेंगे विधायक विकास ठाकरे

    13-Feb-2024
Total Views |

MLA Vikas Thakre
 
 
नागपुर।
हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। उनके इस निर्णय के पश्चात उपराजधानी में चर्चा शुरू हो गई थी कि उनके साथ नागपुर जिले के विधायक द्वय विकास ठाकरे तहत राजू पार्वे भी कांग्रेस छोड़ेंगे। लेकिन इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए दोनों विधायकों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे कांग्रेस विधायक हैं और उनका अशोक चव्हाण से कोई लेना देना नहीं है।
 
विधायक विकास ठाकरे ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी का ही विधायक हूं। मैंने कांग्रेस पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ काम किया है। लेकिन चव्हाण ने हमसे इस विषय पर कोई संपर्क नहीं किया है। विधायक एवं नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में रहेंगे।